{"_id":"5e347eda8ebc3e4b08726efb","slug":"strike-in-banks-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt466612928","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से बैंकों में ताले लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से बैंकों में ताले लटके
विज्ञापन
नई मंडी में हड़ताल के चलते बदं पड़ा बैंक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय बैंक यूनियन की हड़ताल से बैंकों पर ताले लटके रहे। बैंक यूनियन नेताओं के नेतृत्व में बैंककर्मियों ने बैंक शाखाओं पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल से करोड़ों की क्लीयरिंग फंस गई, जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। पब्लिक अब तीन दिनों तक एटीएम के भरोसे है। कुछ एटीएम पहले ही दिन खाली हो गए। उधर, निजी बैंक खुले रहने से थोड़ी राहत मिली।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर 31 जनवरी और एक फरवरी को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई थी। शुक्रवार को जिले की समस्त बैंक शाखाएं बंद रही। इस बार हड़ताल में एसबीआई के कर्मचारी भी शामिल रहे। बैंककर्मियों ने संबंधित बैंक शाखाओं पर एकत्र होकर नारेबाजी की। बैंक यूनियन नेताओं का कहना है कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने वेतन में 12.5 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है, जो मंजूर नहीं है। इसलिए देशभर के सभी सरकारी बैंकों में कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
नई मंडी जानसठ रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय पर बैंक यूनियन नेताओं व बैंककर्मियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान यूएफबीयू के अध्यक्ष कामरेड आरपी शर्मा व यूएफबीयू के सचिव अशोक शर्मा के नेतृत्व में बैंककर्मियों ने पीएनबी शाखा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रविंद्र सिंह, तेजराज गुप्ता, ईश्वर चंद सिंघल, संजय गर्ग आदि बैंक यूनियन लीडर मौजूद रहे। इसी संदर्भ मे नई मंडी इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा पर यूएफबीयू के अध्यक्ष आरपी शर्मा व यूएफबीयू के सचिव कामरेड अशोक शर्मा तथा यूएफबीयू के संगठन मंत्री आशीष भटनागर इलाहाबाद बैंक के नेतृत्व मे बैंककर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हरीमोहन शर्मा, प्रमोद शर्मा, सत्यनारायण गोयल, राहुल कुमार, श्रीशचंद शर्मा, अनिल गोपाल गर्ग, अनुज कुमार, मुकेश भार्गव, रजनीश शर्मा, तेजराज गुप्ता, निहारिका वशिष्ठ, अनुज गुप्ता, संजय कुमार, अनिल गर्ग, प्रभात कुमार, गौरव, किशोर आदि बैंक अधिकारी व बैंककर्मी मौजूद रहे।