{"_id":"609977bf8ebc3ed20342d49b","slug":"strictly-followed-covid-guide-line-muzaffarnagar-news-mrt5378193158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती से कराया कोविड गाइड लाइन का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती से कराया कोविड गाइड लाइन का पालन
विज्ञापन
सख्ती से कराया कोविड गाइड लाइन का पालन
मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू के तहत कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने खुद सड़कों पर उतरकर चेकिंग अभियान चलाया। बेवजह घूमने वाले लोगों के जमकर चालान काटते हुए बेवजह घूमने वाले लोगों की आवाजाही पर अंकुश लगाने के प्रयास किए गए।
कोरोना संक्रमण प्रसार के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू का भी कुछ लोग पालन करने को तैयार नहीं हैं। सुबह 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए खोली गईं दुकानों के बंद होने के बाद भी सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों की संख्या कम नहीं होती।
इसके मद्देनजर सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव खुद ही सड़कों पर उतर गए और बेवजह की आवाजाही रोके जाने के लिए चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने खुद ही सड़क पर उतरकर वाहनों से घूम रहे लोगों को रोककर उनसे घर से निकलने की बाबत पूछताछ की। जो लोग सही पाए गए, उन्हें कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए जाने के निर्देश दिए गए। वहीं, जो लोग बेवजह घूमते पाए गए, उनके चालान भी काटे गए। शहर के शिवचौक, अस्पताल तिराहा, मीनाक्षी चौक समेत कई प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर एसएसपी ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
समय से पहले खुलीं दुकानों के काटे चालान
मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद कुछ लोग कोरोना की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में गली-मोहल्लों के साथ ही मुख्य मार्गों व बाजारों में चोरी छिपे दुकानें खुलने के साथ ही धड़ल्ले से ठेली विक्रेता भी घूमते नजर आए। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी रहे, जिन्होंने निर्धारित सात बजे से पहले ही दुकान खोल दी। मामले की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह टीम के साथ पहुंचे और दुकानें बंद कराते हुए जो भी दुकानें खुली पाई गई, उनके जमकर चालान काटे गए।