फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strict police settlement for counting of votes

मतगणना के लिए पुलिस के कड़े बंदोबस्त        

Wed, 08 Mar 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 08 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Strict police settlement for counting of votes
चुनाव
विधानसभा चुनाव के सभी चरण समाप्त होने के बाद शनिवार को सूबे में मतों की गिनती होनी है। मतगणना के लिए पुलिस अफसरों ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। इसके लिए एसपी से लेकर सिपाही तक सैकड़ों पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए लगाया गया है। आठ कंपनी पीएसी बल से स्थल के बाहर की सुरक्षा कराई जाएगी। जुलूस और नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। प्रत्याशियों, मतगणना कर्मचारी और अधिकारियों की अलग-अलग गेटों से एंट्री होगी।        
विज्ञापन


जनपद की छह विधानसभाओं की गिनती के लिए शनिवार को कूकड़ा मंडी में गिनती होनी है। इसके लिए पुलिस अफसरों ने अभी से व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिनती के दौरान मतगणनास्थल की सुरक्षा के लिए दो एसपी, सात डीएसपी, 22 निरीक्षक और 871 उप निरीक्षक हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और होमगार्ड तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


स्थल के बाहर की सुरक्षा के लिए आठ कंपनी पीएसी बल लगाया गया है। मंडी के पांच गेटों में से नंबर एक से अधिकारी, तीन से मतगणना कर्मचारी एवं पास धारक मीडियाकर्मी और चार नंबर से सभी दलों के प्रत्याशी प्रवेश करेंगे। दो और पांच नंबर गेट पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे। विजयी जुलूस और नारेबाजी पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन


छह पंडालों में होगी गिनती      
मुजफ्फरनगर। कूकड़ा मंडी में मतों की गिनती के लिए ड्यूटी पर लगाए गए सभी कर्मचारियों को छह बजे मतगणना स्थल में प्रवेश करना होगा। अधिकारियों के अनुसार गिनती के लिए छह पंडाल लगाए गए हैं। 15 टेबिल पर शनिवार सुबह आठ बजे से गिनती का काम शुरू होगा। जो एक बार मतगणना स्थल में प्रवेश कर लेगा वह फिर समाप्ति के बाद ही बाहर आ पाएगा।       

इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध      
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव की गिनती के दौरान मतगणना स्थल पर कुछ चीजों को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। अफसरों के अनुसार गुटखा, सिगरेट, तंबाकू, पान, माचिस आदि के अलावा कैमरे और मोबाइल फोन को भी गिनती के दौरान भीतर नहीं ले जाने दिया जाएगा। तलाशी लेने पर प्रतिबंधित चीजों के मिलने पर उन्हें जमा कर लिया जाएगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed