फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stress on billboards

होर्डिंग को लेकर रालोद-भाजपाइयों में तनाव

Sat, 23 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Stress on billboards
होर्डिंग को लेकर हंगामा करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में रालोद कार्यकर्ताओं ने जानसठ तिराहे पर लगे पालिका चेयरमैन पारस जैन के कांवड़ से संबंधित होर्डिंग उतार दिए, इससे भाजपाई भड़क उठे। उन्होंने विधायक करतार सिंह भड़ाना और उनके समर्थकों पर हिंदुओं की भावनाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। कहा कि विधायक ने अगर माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन


गंगनहर पर लगे कांवड़ सेवा शिविर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने कहा कि रालोद विधायक और समर्थक कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ से संबंधित होर्डिंग उतारकर राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने एक रालोद मुस्लिम कार्यकर्ता पर आरोप लगाया कि उसने होर्डिंग उतारकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया है।
विज्ञापन


चेयरमैन पारस जैन ने कहा कि कांवड़ यात्रा से संबंधित होर्डिंग को विधायक ने जानबूझ कर उतरवाया है। उन्होंने कहा कि अब नगर में पालिका की बिना अनुमति के कोई होर्डिंग नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि अगर होर्डिंग उतारने को लेकर विधायक ने माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान सभासद पंकज भटनागर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद ने पालिका चेयरमैन का होर्डिंग उतारा 
रालोद कार्यकर्ताओं ने 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद जानसठ तिराहे पर लगे पालिका चेयरमैन का कांवड़ से संबंधित होर्डिंग को उतार दिया। जिसको लेकर रालोद और भाजपा के बीच राजनीति गरमा गई है।

रालोद कार्यकर्ताओं ने बैठक कर पालिका प्रशासन को चेताया था कि अगर 48 घंटे के भीतर जानसठ तिराहे पर लगे होर्डिंग को नहीं उतारा गया तो वह उसे खुद उतार देंगे। रालोद नेताओं का आरोप था कि पालिका चेयरमैन ने सम्मानित नागरिकों के होर्डिंग्स को उतरवा कर उन पर अपने होर्डिंग लगा दिए हैं। जिसको लेकर सम्मानित लोगों में भारी रोष व्याप्त है।


शुक्रवार की सुबह 48 घंटे का समय बीतने पर जब होर्डिंग नहीं उतारा गया तो, कार्यकर्ता एकत्र होकर जानसठ तिराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन का कांवड़ से संबंधित होर्डिंग को उतार दिया। उधर, इस संबंध में चेयरमैन का कहना है कि रालोद नगराध्यक्ष इकरामुद्दीन सैफी ने नेताओं को उकसा कर होर्डिंग को उतरवाया है। चेयरमैन का कहना है वह चौधरी चरण सिंह का दिल से सम्मान करते हैं। उनके द्वारा किसी के होर्डिंग पर अपना होर्डिंग नहीं लगाया गया था। उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed