{"_id":"62939cbf840ff6460f6bd756","slug":"street-vendors-make-serious-allegations-against-nagar-panchayat-khatauli-news-mrt5906742105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथ विक्रेताओं का नगर पंचायत पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथ विक्रेताओं का नगर पंचायत पर गंभीर आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। मुख्यमंत्री को उनके पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजकर बताया कि नगर पंचायत द्वारा सुंदरीकरण के नाम पर नालों पर हुए अतिक्रमण व स्वनिधि योजना के पंजीकृत पथ विक्रेताओं को अनैतिक दबाव डालकर घटिया सामग्री से बने नाले पर बिठाने पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पथ विक्रताओं ने जांच कराकर कारवाई की मांग की है।
कस्बे मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी नरेश कुमार पुत्र बांके राम ने मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजकर स्वनिधि योजना के पंजीकृत विक्रेता जियो टेकिंग स्थान पर पथ विक्रेता बैठते हैं। जिनका नगर पंचायत द्वारा 100 रूपये प्रति वर्ष शुल्क वसूला जाता है। जिसके चलते पथ विक्रेता अंकित, इरशाद, दानिश, नितेश, राजकुमार, सलीम आदि दो दर्जन से अधिक पथ विक्रेता सड़क किनारे बैठ कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। जिनको सरकार द्वारा भी स्वनिधि योजना के माध्यम से दस हजार रुपए दिया गया था। आरोप है कि तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम पर नाले पर स्लैब से बंद कर दिया गया और उस पर फुव्वारा बनाकर 10 फीट सड़क पर अतिक्रमण कर दिया।