फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strategy prepared for restoration of old pensionStrategy prepared for restoration of old pension

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तैयार की रणनीति

Sat, 09 Mar 2024 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 09 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Strategy prepared for restoration of old pensionStrategy prepared for restoration of old pension
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विभिन्न विभाग के संगठनों ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक यशपाल सिंह ने की। संचालन डॉ. राहुल कुशवाहा ने किया। इस दौरान पुरानी पेंशन को लेकर रणनीति तैयार की गई।

सनातन धर्म इंटर कॉलेज में हुई बैठक में चर्चा की गई कि केंद्र में एक जनवरी 2004 और उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त सभी विभागों के शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी अपने भविष्य को लेकर अत्यंत चिंतित हैं। कई वर्षों से लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है। यशपाल सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन पाने के लिए सभी विभागों के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को सक्रिय और एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। राहुल कुशवाहा ने सभी संगठनों का आह्वान किया कि हमें अपना नाम प्रयास करने वालों में शामिल कराना है।
विज्ञापन


इस मौके पर अटेवा के जिलाध्यक्ष प्रीत वर्धन शर्मा, शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय त्यागी, यूटा के जिलाध्यक्ष राम रतन, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बालियान, राजकीय शिक्षक संघ की जिला महामंत्री सुचित्रा सैनी, अनिल कुमार, विशाल भारद्वाज, आकाशदीप, अरविंद मलिक, संजीव जावला, शालिनी सिंह, अंजलि गर्ग, तेजपाल सिंह, अमित शर्मा, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed