फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stopped the fitness of autos running on diesel

डीजल से दौड़ रहे ऑटो की फिटनेस रोकी 14-54-40

Sun, 12 Dec 2021 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Stopped the fitness of autos running on diesel
डीजल से दौड़ रहे ऑटो की फिटनेस रोकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदूषण रोकने के लिए परिवहन विभाग ने डीजल से दौड़ रहे ऑटों की फिटनेस का कार्य रोक दिया है। शहर में 1020 ऑटो पंजीकृत हैं। फिटनेस रोक दिए जाने से सैकड़ों ऑटो खड़े कर दिए गए हैं, जबकि ऐसे भी हैं जो नियमों के विरुद्ध दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग का कहना है कि एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में फिटनेस का कार्य रोका गया है। इससे शहर में प्रदूषण रोकने में सबसे अधिक कामयाबी मिलेगी। डीजल के नए ऑटो का पंजीकरण भी फिलहाल नहीं किया जा रहा है।
दस साल पुराने 341 ऑटो
सहायक परिवहन कार्यालय में 10 साल पुराने 341 रजिस्टर्ड है। इनकी फिटनेस नहीं की जाएगी। परिवहन कार्यालय से इन्हें सिर्फ एनओसी दी जा सकती है। एआरटीओ विनीत मिश्रा का कहना है कि एनजीटी के आदेशों का पालन कराया जाएगा। इससे प्रदूषण नियंत्रण भी होगा।
विज्ञापन

सीएनजी के 100 ऑटो पंजीकृत
परिवहन कार्यालय में केवल सीएनजी के ऑटो पंजीकृत किए जा रहे हैं। यहां अब तक 100 ऑटो का पंजीकरण हो चुका है। प्रदूषण रोकने के लिए सीएनजी के अधिक से अधिक ऑटो पंजीकृत कराने की पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर दौड़ रहे हैं ऑटो
शहर के शामली बस अड्डे से महावीर चौक और कूकड़ा तक ऑटो का मुख्य मार्ग है। इसके अलावा मीनाक्षी चौक से मंसूरपुर तक, भोपा अड्डे से देहात क्षेत्र के विभिन्न मार्गों, शामली अड्डे से चरथावल मार्ग, शाहपुर तक ऑटो चलते हैं। थाना सिविल लाइन से पचेंड़ा कलां और दतियाना तक ऑटो चलते हैं। भोपा क्षेत्र में मोरना से सिताबपुर ऑटो का मुख्य मार्ग है। सहारनपुर अड्डे से रोहाना कलां और छपार तक भी ऑटो दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं।
यह है हवा का हाल
तिथि एक्यूआई
01 दिसंबर 315
02 दिसंबर 335
03 दिसंबर 334
04 दिसंबर 262
05 दिसंबर 244
06 दिसंबर 165
07 दिसंबर 256
08 दिसंबर 272
09 दिसंबर 272
10 दिसंबर 324
11 दिसंबर 278
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed