फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   stop promotion of teachers

शिक्षकों की पदोन्नति रुकी

Sat, 27 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
अमर उजाला मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
stop promotion of teachers
पदोन्नति को लेकर बीएसए से मिलते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया स्थगित हो गई। शुक्रवार को डायट में पहुंचे शिक्षकों की काउंसलिंग नहीं हो सकी। शिक्षकों ने बीएसए से मिल कर प्रक्रिया स्थगित करने का कारण जाना। बताया गया कि कुछ शिक्षक इस पदोन्नति को लेकर हाईकोर्ट इलाहाबाद से स्टे ले आए थे, इस कारण इस फिलहाल स्थगित किया गया है। 
विज्ञापन


परिषद विद्यालयों के शिक्षकों को बीते छह साल को कोई पदोन्नति नहीं मिली है, जिसको लेकर शिक्षक कई बार आंदोलन कर चुके हैं। शिक्षकों के बढ़ते दबाव के कारण बीएसए ने दो सप्ताह पहले उच्च प्राथमिक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद के लिए पदोन्नति देने के लिए 541 शिक्षकों की वरीयता सूची जारी की थी, मगर इस सूची में अनेक त्रुटियां थीं, इसमें मृतक और सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी शामिल कर लिया गया था। जिसका शिक्षकों ने विरोध किया तथा आपत्ति दर्ज कराई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को नई सूची बना कर डायट में चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग होनी थी, जिस कारण काफी शिक्षक आए थे, मगर ऐन वक्त पर पदोन्नति प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। जिस पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, कपिल तोमर, कुलदीप मलिक, अनुज गोयल, बलेराम, नितिन, बालेंद्र कुमार आदि ने बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव से मिल कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed