फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stop children from forwarding wrong messages on mobile: CO

मोबाइल पर गलत मेसेज फारवर्ड करने से बच्चों को भी रोके : सीओ

Thu, 07 Nov 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Stop children from forwarding wrong messages on mobile: CO
खेड़ामुगल में शांति समिति की बैठक में विचार रखते सीओ चौब सिंह - फोटो : DEVBAND
मोबाइल पर गलत मेसेज फारवर्ड करने से बच्चों को भी रोके : सीओ
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। वेदवती जूनियर हाईस्कूल खेड़ा मुगल में बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने सर्व समाज के लोगों से अयोध्या प्रकरण में आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा मजबूत बनाने का आह्वान किया।

सीओ चौब सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सभी धर्मों के लोगों को मानना चाहिए। कोई भी ऐसा काम न करें जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो। अपने बच्चों को भी मोबाइल पर आने वाले किसी भी प्रकार के मेसेज को फारवर्ड करने से रोका जाए। असामाजिक तत्व क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहे। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत रखने का प्रशासन को आश्वासन दिलाया। इस मौके पर खेड़ा मुगल पुलिस चौकी इंचार्ज प्रमोद चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सलीम अहमद, रणवीर सिंह, सुरेश पाल सिंह, डा. तनवीर, मो. इकबाल, समयदीन, ओमपाल सिंह, डा. कुलदीप, प्रेमचंद शर्मा, पद्म सिंह, रामेश्वर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed