UP: मंत्री संजीव बालियान के काफिले की गाड़ियों पर जमकर पथराव, 10 कार्यकर्ता हुए चोटिल, BJP ने बताया साजिश
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के काफिले की गाड़ियों पर पथराव कर दिया गया। हमले में कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं हैं।
विस्तार
मुजफ्फरनगर में खतौली क्षेत्र के मढ़करीमपुर गांव में चुनावी सभा के दौरान कुछ युवकों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के काफिले की गाड़ियों पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान 10 से अधिक कार्यकर्ता चोटिल हो गए। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया गया कि पथराव के बाद हमलावरों ने नारेबाजी भी की।
शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव में चुनाव की सभा चल रही थी। सभास्थल के पास ही भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के काफिले की गाड़ियां खड़ी थीं। इस दौरान कुछ युवक पहुंचे और खड़ी गाड़ियों पर पथराव कर दिया। पथराव में गाड़ी में बैठे कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। प्रकरण के बाद केंद्रीय मंत्री गांव से दूसरी सभा के लिए चले गए।
उधर, एसपी सिटी ने बताया कि कुछ अज्ञात युवकों ने खड़ी गाड़ियों पर पत्थर मार दिए गए, जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गए। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न, जयंत बोले- ऐतिहासिक दिन
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने कहा कि विपक्ष साजिश रच रहा है। भाजपा ने विकास कार्य कराए हैं। अगर विपक्ष में दम है तो मर्यादा में रहकर चुनाव लड़ें और जनता को अपनी वोट के दम पर फैसला करने देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ से पांच लोकसभा सीटों को साधेंगे मोदी-योगी और जयंत, 15 वर्ष बाद एक मंच पर होगा भाजपा-रालोद का कुनबा
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के काफिले की गाड़ियों पर छतों से पथराव किया गया। कुछ कार्यकर्ता सभा में बैठे थे, जबकि कुछ गाड़ियों में थे। इस दौरान गली में खड़ी गाड़ियों पर चेहरे पर मॉस्क लगाकर पहुंचे युवकों ने पथराव कर दिया।
हमलावरों ने खतौली के पूर्व विधायक विक्रम सैनी की गाड़ी पूरी तरह तोड़ दी। पथराव के समय विक्रम सैनी केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की गाड़ी में बैठे थे। शुरूआत में किसी को कुछ समझ नहीं आया।
छतों से पथराव शुरू होते ही गांव में भगदड़ की स्थिति बन गई। शुरूआत में किसी को कुछ समझ नहीं आया। मुंह पर मास्क लगाए युवकों को छत से भागते देखा। कुछ लोग गली में आगे बढ़े तो घरों से पथराव कर दिया गया।
भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि काफिले पर हमल योजनाबद्ध तरीके से हुआ। कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है।
हमले में कुटबी गांव निवासी विनीत कुमार, विजय और सक्षम समेत 10 लोग घायल हुए हैं। तीन घायलों को खतौली सीएचसी से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.