{"_id":"60a2b8868ebc3eb9d80e8346","slug":"stones-and-bullets-in-electoral-rivalry-in-village-basikalan-muzaffarnagar-news-mrt5387590125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में चले पत्थर और गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में चले पत्थर और गोलियां
विज्ञापन
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव बसीकलां में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान पक्ष और दूसरे पक्ष के समर्थकों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा कई थानों की फोर्स गांव में पहुंची। स्थिति को नियंत्रित कर कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान के पति साबू कुरैशी और प्रधान पद के प्रत्याशी रहे शहजाद कुरैशी के पक्ष के बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बच्चों ने घटना अपने घर जाकर बताई। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी होने के साथ पथराव होने के साथ कई राउंड फायरिंग हुई। घरों की छतों से दोनों पक्षों ने जबरदस्त पथराव किया। जिसमें गोली लगने से शहजाद पुत्र अनवार और पथराव में हनीफ, शहजाद, मुन्नी, छोटी, शमा घायल हो गए।
सूचना पर स्थानीय पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में पथराव करते रहे। जिसके बाद बुढ़ाना, भौराकलां और रतनपुरी पुलिस गांव में पहुंची। कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से गोली लगने से घायल शहजाद को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि गांव का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों में तनाव होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।