फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stone Pelting on Police in Muzaffarnagar During Arrest Operation, Two Inspectors and a Woman Constable Injured

Muzaffarnagar: वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो दरोगा और एक महिला पुलिसकर्मी घायल

Mon, 27 Oct 2025 03:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 27 Oct 2025 03:21 PM IST
सार

मुज़फ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जड़वड़ में वारंटी ओमप्रकाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। हमले में दो दरोगा और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बल बढ़ाकर आरोपियों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Stone Pelting on Police in Muzaffarnagar During Arrest Operation, Two Inspectors and a Woman Constable Injured
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुज़फ्फरनगर जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जड़वड़ में सोमवार सुबह वारंटी ओमप्रकाश को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। पुलिस टीम में शामिल दरोगा मनोज कुमार, दिनेश सैनी और महिला पुलिसकर्मी अनिता सिद्धू इस हमले में घायल हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही पुलिस टीम ओमप्रकाश को पकड़ने पहुंची, उसने अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़े कि टीम को पीछे हटना पड़ा। इस दौरान हाथापाई में दरोगा मनोज कुमार की वर्दी भी फाड़ दी गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: धराशाई हो गईं दुकानें... उजड़ गए सपने, 22 सेकंड और मलबे के ढेर में तब्दील हो गया कॉम्प्लेक्स; तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया गया। पुलिस ने वारंटी ओमप्रकाश और उसकी एक बेटी को मौके से हिरासत में ले लिया।

घायल पुलिसकर्मियों को भोपा सीएचसी में उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ओमप्रकाश, उसकी पत्नी और दोनों बेटियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, हमला और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed