फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stolen 31 quintals of sugar and canter recovered

चोरी की 31 क्विंटल चीनी व केंटर बरामद

Fri, 06 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Stolen 31 quintals of sugar and canter recovered
चोरी की 31 क्विंटल चीनी और कैंटर बरामद
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। चीनी मिल से दस टन चीनी लेकर गायब हुए कैंटर चालक समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 31 क्विंटल चीनी व कैंटर भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ चीनी कारोबारी ने तीन अगस्त को मंसूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

भौराकलां क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी चीनी कारोबारी साजिद ने कैंटर चालक भोकरहेड़ी निवासी अब्दुल सलाम को मंसूरपुर चीनी मिल से 22 जुलाई को दस टन चीनी पंजाब भेजने के लिए लोड कराई थी। निर्धारित समय में भी चीनी लदा कैंटर पंजाब न पहुंचने पर कारोबारी ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन चालक का सुराग नहीं लगा। चीनी कारोबारी ने मंसूरपुर थाने में आरोपी चालक अब्दुल सलाम के खिलाफ चीनी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को मंसूरपुर-शाहपुर रोड स्थित केन यार्ड के पास से लापता कैंटर के साथ ही उसमें लदी 31 क्विंटल चीनी भी बरामद कर ली। मौके से कैंटर चालक अब्दुल सलाम के साथ ही भोकरहेड़ी निवासी कोल्हू मालिक शाहिद को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ खतौली राकेश सिंह ने बताया कि कैंटर चालक ने मंसूरपुर चीनी मिल से दस टन चीनी लोड करने के बाद उसे चोरी करते हुए कोल्हू मालिक शाहिद के साथ मिलकर कोल्हू में बेच दी थी। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed