फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Still the heart stumbles upon Hindustani

फिर भी दिल है हिंदुस्तानी पर थिरके कदम

Sat, 15 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Still the heart stumbles upon Hindustani
चरथावल रैनबो एकेडमी के वार्षिकोत्सव में मौजूद अतिथि एवं अभिभावक और बच्चे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फिर भी दिल है हिंदुस्तानी पर थिरके कदम
विज्ञापन

चरथावल। कस्बे में स्थित श्रृंगार वाटिका में चल रहे रेनबो एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष समर्थ प्रकाश व भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में देविका, वेदांशी, गुंजन, सदफ़ महक, वंशिका, अवनी पाल, सागर, समीर, श्रेय, शाद, हर्ष विश्वास, कृष्णा, वंश त्यागी, आरिज हमजा, आर्यन, अर्णव, अर्चित, सन्नी, शादाब, ऋतु, खुशबू, देव, परमजीत, अर्श आदित्य आदि विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने देश भक्ति नाटक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अनपढ़ बीवी, दहेज प्रथा, ढोंगी बाबा आदि नाटकों की प्रस्तुति दी। झूठ बोले कौवा काटे, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, बच्चों की पाठशाला, गब्बर सिंह के डायलॉग, शहीदों की शहादत जैसे गानों को संगीत की धुन पर गाया। भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि बच्चों में तमाम प्रतिभाएं छिपी होती हैं। प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष समर्थ प्रकाश ने कहा कि शिक्षकों को अपने कर्तव्य को समझते हुए छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार मूल मंत्र है और सच भी है कि अगर संस्कार नहीं हो तो अच्छी शिक्षा भी बेकार चली जाती है। इस अवसर पर देवेंद्र बंसल, अभिषेक बंसल, विकास शर्मा, मांगेराम, मनीष गर्ग, अनुज गर्ग, विपिन त्यागी, ऋषभ बंसल, शीलू त्यागी, दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed