फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Still 55 lakh quintals of sugarcane in the fields

सर्वे में खेतों में अभी भी 55 लाख क्विंटल गन्ना

Sun, 22 Apr 2018 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 22 Apr 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Still 55 lakh quintals of sugarcane in the fields
sugarcane
किसान दिवस में किसानों के हंगामे के बाद विभाग ने जिले में गन्ने को लेकर सर्वे की स्थिति साफ कर दी है। जिले में 55 लाख क्विंटल गन्ना किसानों के खेतों में अभी भी खड़ा हुआ है। जिले की अधिकतम चीनी मिले पांच मई तक पेराई सत्र पूरा कर सकती है। खादर की टिकौला और सहकारी चीनी मिल मोरना के देर तक चलने की संभावना है। 
विज्ञापन


गन्ना विभाग के अनुसार खतौली चीनी मिल क्षेत्र के पास सबसे ज्यादा 15 लाख 20 हजार क्विंटल गन्ना खड़ा है। तितावी मिल क्षेत्र के पास चार लाख 32 हजार, भैसाना के क्षेत्र में पांच लाख 56 हजार, मंसूरपुर के पास सात लाख 77 हजार, टिकौला के पास नौ लाख 49 हजार, खाईखेडी क्षेत्र में चार लाख 87 हजार, रोहाना क्षेत्र में एक लाख 65 हजार, मोरना चीनी मिल क्षेत्र में छह लाख 75 हजार क्विंटल गन्ना खडा है।
विज्ञापन


जिले की समस्त चीनी मिलों की गन्ना पेराई क्षमता छह लाख 50 हजार क्विंटल गन्ना एक दिन में पेराई करने की है। इसके सापेक्ष चीनी मिलों में प्रतिदिन चार लाख पचास हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हो रही है। खतौली चीनी मिल एक दिन में औसत एक लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर रही है। मिल क्षेत्र में जो गन्ना खड़ा है, इसके लिए मिल 15 दिन चलेगी। तितावी चीनी मिल प्रतिदिन 84 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर रही है, यह मिल अपने क्षेत्र का छह दिन में पेर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैंसाना चीनी मिल 76 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई प्रतिदिन कर रही है, यह भी आठ दिन में अपने क्षेत्र के गन्ने की पेराई कर देगी। टिकौला चीनी मिल 66 हजार कुतल गन्ना एक दिन में पेर रही है। यह मिल 15 दिन में अपने क्षेत्र के गन्ने की पेराई कर देगी। रोहाना चीनी मिल 12 हजार कुंतल गन्ने की पेराई एक दिन में करती है। यह भी 14 दिन में अपने क्षेत्र के गन्ने की पेराई कर देगी। खाईखेडी एक दिन में 37 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर रही है।

यह मिल भी अपने क्षेत्र का गन्ना 15 दिन में समाप्त कर देगी। मोरना चीनी मिल 20 हजार कुंतल गन्ना एक दिन में पेराई कर रही है। यह मिल अपने क्षेत्र का गन्ना 34 दिन में पेराई कर पायेगी। इस हिसाब से जिले की कुछ चीनी मिले 30 अप्रैल तक अपने क्षेत्र का गन्ना पेराई कर देगी। कुछ पांच मई तक पेर देगी। मोरना के ही लंबे समय तक चलने की उम्मीद है। 


किसकी कितनी पेराई क्षमता प्रतिदिन
मिल का नाम   पेराई क्षमता 
खतौली          160000 कुंतल
तितावी           105000 कुंतल
भैंसाना           90000 कुंतल
मंसूरपुर          80000 कुंतल
टिकौला          78000 कुंतल
खाईखेड़ी         45000 कुंतल
रोहाना            25000 कुंतल

गन्ने की पेराई के बाद ही बंद होगी मिले
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि जिले की चीनी मिलें अपने क्षेत्र का गन्ना पेराई करके के बाद ही बंद होगी। मिल को पेराई सत्र समाप्त करने की अनुमति गन्ने की पेराई के बाद ही मिलेगी। सभी चीनी मिलों के क्षेत्र का सर्वे हो गया है और गन्ना भी सोसायटियों ने आवंटित कर दिया है। नियमित रुप से पर्ची किसानों के पास जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed