फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   STF caught smuggler with one kilogram of smack

एसटीएफ ने एक करोड़ बीस लाख की स्मेक पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
STF caught smuggler with one kilogram of smack
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। एसटीएफ मेरठ ने मीरापुर क्षेत्र में मोंटी तिराहे से सहारनपुर निवासी अशोक को एक किलो 195 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ और पुलिस ने दावा किया है कि बरामद स्मैक की कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये हैं। गिरफ्तार आरोपी युवक स्मैक का बड़ा तस्कर है और बरेली से स्मैक लाकर वह आसपास के जिलों में बेचता है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी अशोक पुत्र कवंल सिंह गांव बुढे़डा, थाना सरसावा, जिला सहारनपुर का रहने वाला है और उसके पास से स्मैक के अलावा 2100 रुपये नकद व एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। मेरठ एसटीएफ के निरीक्षक सुनील कुमार और उनकी टीम को बिजनौर से आ रही एक रोडवेज बस से उसके आने की सूचना मिली थी। अशोक बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ आठ बजे आई बस से मोंटी तिराहे पर उतरा और सहारनपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगा। इसी दौरान एसटीएफ ने उसकी तलाशी ली तो बैग से स्मैक बरामद हुई। एसटीएफ का दावा है कि आरोपी युवक मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर आदि जिलों में स्मैक सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एक करोड बीस लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार युवक व उसके साथियों के बारे में और बारीकी जानकारी कराई जा रही है। आरोपी युवक बरेली से स्मैक लेकर आया था। नशीले पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है। - अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed