फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Steps taken to implement water harvesting scheme

जल संचय योजना लागू करने के लिए उठाया कदम

Sun, 09 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Steps taken to implement water harvesting scheme
जल संचय योजना लागू करने के लिए उठाया कदम
विज्ञापन

रोहाना। चरथावल ब्लाक डार्क जोन घोषित होने से आईपीएल शुगर्स यूनिट रोहाना कलां ने अपने क्षेत्र के दस गांव में आवश्यकता से अधिक जल का दोहन एवं भविष्य में उसके प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जल संचय की विभिन्न योजनाएं लागू करने के लिए कदम बढ़ाया है।

चरथावल ब्लाक क्षेत्र के कई गांव भी डार्क जोन में आ गए हैं। पहले गांव में बड़े बड़े तालाब होते थे और वर्षा ऋतु में गांव में आसपास का पानी एकत्र हो जाता था, जो भूमिगत जलस्तर को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होते थे। पानी का स्तर घटने के कारण सरकारी नलकूप, नहरों के अलावा समर्सिबल की संख्या बढ़ती जा रही है और गांव के तालाब का आकार भी छोटा होता जा रहा है। वर्षा के पानी का संचय नहीं हो पा रहा है। आईपीएल क्षेत्र में हो रही समस्याओं को देखते हुए गांव रोहाना कलां, बहेड़ी, जटनगला, बधाई कलां, रेई, घलोली के 10 तालाबों की सफाई इनकी गहराई तथा तालाबों की मेढ़ बनाकर चारों ओर पेड़ पौधे लगकर सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। आईपीएल द्वारा चीनी मिल एवं एथनॉल प्लांट के प्रांगण में लगभग 5 से 6 रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाए गए, जिससे वर्षा के पानी का संचय किया जा सके। पानी की समस्या को देखते हुए कुछ कृषकों के यहां ड्रिप सिंचाई विधि को लगवाने की योजना शुरू की जाएगी। मिल से निकलने वाले पानी को ट्रीट करके प्रयोग किया जाएगा। प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार ने बताया कि आईपीएल ने किसान हित में यह कदम उठाया है। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान पंकज भगत, चंद्रशेखर चेयरमैन, अनिल त्यागी जिला पंचायत सदस्य, अरविंद मलिक, भाकियू नेता बाबा आदेश ने इन कार्य के कदमों के सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed