फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stepfather raped a minor, accused arrested

Muzaffarnagar News: सौतेले पिता ने किया नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 04:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Stepfather raped a minor, accused arrested
भौराकलां। थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने रिश्तों की मर्यादा को तार तार करते हुए नाबालिग बेटी के साथ ही दुष्कर्म कर दिया और इस बारे में किसी को भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर बेटी ने मामले की जानकारी मां को दी। पीड़िता की मां ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति के साथ दूसरी शादी की थी। उसने महिला के पूर्व पति की दो बेटियों का लालन पालन करने की जिम्मेदारी ली थी लेकिन वह उसकी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखने लगा था। महिला ने बताया कि पति काफी समय से उसकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट करने लगा था तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उसने बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिससे किशोरी डरी हुई थी। लेकिन अब परेशान होकर किशोरी ने माता को पूरी जानकारी दी। पीड़िता की मां ने पति के खिलाफ मारपीट व दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया। सीओ फुगाना रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed