फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Statues of great men will shine

महापुरुषों की प्रतिमाएं जगमगाएंगी

Fri, 07 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Statues of great men will shine
शहर में लाला लाजपतराय प्रतिमा के सौंदर्यकरण का लोकार्पण करतीं चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महापुरुषों की प्रतिमाएं जगमगाएंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने प्रकाश चौक पर स्थित लाला लाजपत राय की प्रतिमा स्थल के कराए गए सुंदरीकरण का लोकार्पण किया गया। सभासद अमित बॉबी, प्रवीण पीटर, अरविंद धनकर, हनी पाल ने प्रसाद वितरित किया।

इस दौरान चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी में लाला लाजपत राय के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पालिका बोर्ड की एकजुटता के चलते महापुरुष की प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण हुआ है। शहर में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं का सुंदरीकरण कराया जाएगा। सभी प्रतिमाएं रंगीन रोशनी से जगमगाएंगी। शुक्रवार यानि आज श्री विश्वकर्मा चौक का सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान सभासदों ने लाला लाजपतराय की प्रतिमा पर सुंदर छतरी लगाए जाने का आग्रह किया, जिसे स्वीकार किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति इंजीनियर अशोक अग्रवाल, सचिन कुमार, पिंकी बाल्मीकि के अलावा संजय सक्सेना , मुनीश कुमार, नरेश कुमार खटीक, लक्ष्मण सिंह, राजीव कुमार मुख्य सफाई निरीक्षक, उमाकांत शर्मा, संजय पुंडीर सफाई निरीक्षक, पूरन चंद पाल, विजेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, अशोक ढींगरा, मनोज कुमार बालियान, गोपीचंद वर्मा, प्रियेश कुमार, गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed