फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Statue of Shyamanand Maharaj installed in Sant Mandal Ashram

संत मंडल आश्रम में श्यामानंद महाराज की प्रतिमा स्थापित

Fri, 15 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Statue of Shyamanand Maharaj installed in Sant Mandal Ashram
शुक्रतीर्थ स्थित श्री संत मंडल आश्रम में ब्रह्मलीन महंत स्वामी श्यामानंद जी महाराज की प्रतिमा स - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संत मंडल आश्रम में श्यामानंद महाराज की प्रतिमा स्थापित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित श्रीसंत मंडल आश्रम में ब्रह्मलीन महंत स्वामी श्यामानंद महाराज की चौथी पुण्यतिथि पर अनुयायियों ने गांव में शोभायात्रा निकालकर आश्रम में उनकी प्रतिमा स्थापित की। दूर-दराज से आए साधु-संतों व अनुयायियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित संत मंडल आश्रम में ब्रह्मलीन महंत स्वामी श्यामानंद महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हरियाणा के छुड़ानी धाम से पधारे स्वामी अवधूत ब्रह्मस्वरूप महाराज ने कहा कि स्वामी श्यामानंदजी महाराज ने अपना जीवन समाज की सेवा में लगाया है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज की भलाई के लिए कार्य करने चाहिए। महंत के प्रमुख शिष्य विचारानंद उर्फ छोटू महाराज हस्तिनापुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाबा की प्रतिमा लाकर विभिन्न गांवों से होते हुए 75 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद शुकतीर्थ आश्रम में पहुंचे। यहां विधि-विधान से समाधि मंदिर में उनकी प्रतिमा की स्थापना की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, स्वामी ब्रह्मानंद महाराज, लाल बाबा, ओमकार नंद, कपिलानंद, ट्रस्ट के सचिव खेमचंद चौहान, काशीराम गोयल, सुरेंद्र सिंह, गुलबीर, खेमसिंह चौहान, सतपाल चौहान, नेमपाल प्रधान, ओमपाल चौहान, सत्यवीर, ऋषिपाल, और हरिराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed