फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Statement of CBI sub-inspector in Rampur Tiraha case

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा कांड में सीबीआई के सब इंस्पेक्टर के बयान

Tue, 24 Jun 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Statement of CBI sub-inspector in Rampur Tiraha case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड में महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म और छेड़छाड़ से जुड़े सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। सोमवार को सीबीआई के सब इंस्पेक्टर ने कोर्ट में पेश होकर बयान दर्ज कराते हुए आरोपी की मृत्यु पर दी गई आख्या की तस्दीक की।
एक अक्तूबर 1994 को थाना छपार क्षेत्र में रामपुर तिराहा कांड हुआ था। सीबीआई बनाम राधामोहन द्विवेदी के नाम से मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या नौ में सुनवाई हुई। मामले में आरोपी रहे नेत्रपाल की मौत के बाद सीबीआई की ओर से कोर्ट में उसकी मृत्यु आख्या प्रस्तुत की गई थी।
विज्ञापन

सीबीआई के सब इंस्पेक्टर अंकुर विजय कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने दी गई मृत्यु आख्या की तस्दीक की। इस मामले में सुनवाई के लिए 30 जून की तिथि निर्धारित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



-सीबीआई बनाम ब्रजकिशोर मामले में बहस जारी
सीबीआई बनाम ब्रजकिशोर मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से बहस की ग, जबकि सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। ब्रजकिशोर मामले में आरोप है कि पुलिस की ओर से आंदोलकारियों से फर्जी तरीके से अवैध हथियारों की बरामदगी दिखाई गई थी। वहीं सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा मामले में आरोप है कि पुलिस फायरिंग में मरे एक आंदोलनकारी का शव साक्ष्य छिपाने के लिए गंग नहर में बहा दिया गया था। घटना के मुकदमे की सुनवाई एसीजेएम प्रथम कोर्ट में चल रही है। सुनवाई के लिए अगली तिथि 27 जून निर्धारित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed