फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   State Sports University will be formed in Judd of Kharar

खरड़ के जूड में बनेगी स्टेट स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी

Sat, 18 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
State Sports University will be formed in Judd of Kharar
खरड़ के जूड में बनेगी स्टेट स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव खरड़ के जूड की बंजर भूमि पर स्टेट स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनेगी। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल इस डिमांड को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि उनकी मांग पूरी की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से भी खरड़ की 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

स्टेट स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास लखनऊ में मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक विक्रम सैनी एवं उमेश मलिक शामिल रहे। डॉ संजीव बालियान की ओर से यूनिवर्सिटी को लेकर सीएम को मांग पत्र दिया गया। बालियान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय की घोषणा सीएम के द्वारा की गई थी। मुजफ्फरनगर के ब्लाक बुढ़ाना के गांव खरड़ के जूड की पचास एकड़ जमीन का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने शासन को भेजा है। यह जमीन सरकार को नि:शुल्क दी जा रही है। ग्राम पंचायत से लेकर डीएम तक प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा चुके हैं। यह जमीन मेरठ-करनाल नेशनल हाइवे से मात्र दो किमी दूर है। यहां से बागपत की सीमा दस किमी, मेरठ की बीस किमी, शामली की मात्र तीन किमी पर है। यह स्थान चारों जनपदों का मध्य बिंदु है। मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में देश का नाम रोशन करते आए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यहां की कई प्रतिभाएं देश का नाम रोशन कर रही हैं। यहां खेलों की असीम संभावनाएं हैं। यहां स्टेट स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने से लाभ मिलेगा। मेरठ में तीन यूनिवर्सिटी हैं। सहारनपुर में हाल ही में यूनिवर्सिटी की घोषणा हो चुकी है। मुजफ्फरनगर में एक भी विश्वविद्यालय नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द ही इसमें अच्छा रिजल्ट सामने आएगा। डॉ बालियान ने बताया कि हम जल्द ही जिले को एक यूनिवर्सिटी देने जा रहे हैं। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को लेकर सरकार जल्द ही निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed