फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   State changes

प्रदेश में बदलाव लाएगी परिवर्तन यात्रा : बालियान 

Fri, 11 Nov 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 11 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
State changes
भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल नेता। - फोटो : अमर उजाला
केेंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी खत्म कर प्रदेश में बदलाव लाएगी। नगर में परिवर्तन यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


जीटी रोड रिलायंस पेट्रोल पंप पर आयोजित सभा में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, जिला प्रभारी अरुण वशिष्ठ, सरधना विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने कहा कि प्रदेश में सपा के शासन में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। बहू और बेटियां भी अब सुरक्षित नहीं है। सपा सरकार से प्रदेश जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


इसलिए प्रदेश की जनता को आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव करना होगा। भाजपा ही प्रदेश में अच्छा शासन दे सकती है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने की तथा संचालन राजकुमार छाबड़ा एवं राजीव गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा का स्वागत करने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख भारतवीर गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि मदन छाबड़ा, नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, यशपाल पंवार, जानसठ नगर पंचायत चेयरमैन यनेश तंवर,
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका चेयरमैन पारस जैन, आदेश मोतला, मुकेश चंदेल, सुरेश आर्य, उमेश कुमार सभासद, राजा वाल्मीकि, अंकुर सिंघल, अमित जैन, धर्मपाल प्रजापति, भरतेश शर्मा, सुनील जैन, रजत जैन, संजय भुर्जी, अजय भुर्जी सभासद, चंचल भूटानी, कंवरसेन जैन, पंकज भटनागर सभासद, अश्वनी उपाध्याय आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed