फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Starting with the sports festival, cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ क्रीड़ा समारोह शुरू

Fri, 06 Nov 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 06 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Starting with the sports festival, cultural programs
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योगपति भीमसेन कंसल ने किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीआईओएस दिनेश सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन में महत्वपूूर्ण हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण भी कराया। एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी कालोनी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। गणेश वंदना की प्रस्तुति वैदिक पुत्री पाठशाला की छात्राओं की रही। प्रधानाचार्य देव सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत गान कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म सभा भवन के बच्चों ने किया।
विज्ञापन


शारीरिक प्रदर्शन योग आसन जगदीश प्रसाद के बच्चों ने किया। इसी विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति ‘गीत संग्राम जिंदगी है, लड़ना इसे पड़ेगा’ की प्रस्तुति दी। जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कव्वाली की प्रस्तुति दी। जैन कन्या शहर की छात्राओं ने देश भक्ति गीत ‘आओ बच्चों तुम्हे दिखाएं, झांकी हिंदुस्तान की’ की शानदार प्रस्तुत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किया। इससे पूर्व ध्वजारोहण गुब्बारे और कबूतर छोड़कर रघुराज गर्ग ने किया। कार्यक्रम में गांधी इंटर कॉलेज चरथावल की प्रधानाचार्या सत्या वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed