फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Standards to be fulfilled in service camps of Kanwariyas

कांवड़ियों के सेवा शिविरों में पूरे किए जाएं मानक

Wed, 22 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Standards to be fulfilled in service camps of Kanwariyas
खतौली। कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। तहसील सभागार में भोलों की सेवा के लिए लगाए जाने वाले शिविर संचालकों की बैठक ली।
विज्ञापन

एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि यात्रा में शिव भक्तों की अधिक भीड़ आने की संभावना है। पुरा महादेव, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले कांवड़िये कस्बा तथा गंगनहर पटरी मार्ग से होकर ही जाते हैं। गंगनहर घाट पर कांवड़िये विश्राम करते हैं। दो साल पहले 51 लोगों ने कांवड़ सेवा शिविर लगाया था। शासन द्वारा निर्धारित किए मानकों के अनुसार ही संचालक शिविर लगा सकेंगे। यदि किसी शिविर संचालक के मानक पूरे नहीं होंगे तो उन्हें शिविर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले ढाबों पर निर्देश चस्पा कराए जाएंगे। खाद्य पदार्थ मानकों के अनुसार बनें और पॉलिथीन, प्लास्टिक व थर्माकोल का प्रयोग न किया जाए। सीओ राकेश सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। इस दौरान तहसीलदार आरती यादव, नायाब तहसीलदार अर्जुन, बीडीओ शमा सिंह, इंस्पेक्टर खतौली संजीव कुमार समेत कांवड़ में शिविर लगाने वाले संचालक ब्रह्मनाथ, राजकुमार, प्रदीप कुमार, महीपाल, आकाश, प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed