फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stadium and Meerut Cricket Association final

स्टेडियम और मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन पहुंची फाइनल में

Sat, 07 Dec 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stadium and Meerut Cricket Association final
स्टेडियम और मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन फाइनल में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतर जिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान शनिवार को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम ने मुजफ्फरनगर अकादमी को तीन रन से हराकर और दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन ने रुड़की को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
पहले मैच में टॉस जीत कर स्टेडियम ने बल्लेबाजी की और 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। स्टेडियम के बल्लेबाज आयुष ने 42, विकास ने 27 और दीपक ने 24 रन का योगदान दिया। अकादमी के गेंदबाज परवीन को तीन, सनी को दो और जावेद तथा मजीद को 1-1 विकेट मिला। 157 रन के लक्ष्य के सापेक्ष अकादमी 153 रन ही बना सकी और मात्र तीन रन से मैच हार गई। अकादमी के बल्लेेबाज परवीन ने शानदार 60 रन की पारी खेली। सचिन ने 36 रन बनाए। स्टेडियम के गेंदबाज हर्षित को तीन, यश को दो और विकास, नागेंद्र, विवेक को 1-1 विकेट मिला। मैच में तीन विकेट और 60 रन बनाने वाले परवीन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस रुड़की ने की टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 18 ओवर में मात्र 110 रन पर आउट हो गई। रुड़की के बल्लेबाज रोहित ने 33, हनीश ने 26, फैजल ने 21 रन का योगदान दिया। मेरठ के गेंदबाज प्रशांत को चार, पंकज को दे और कार्तिक, माधव, अंकुर को 1-1 विकेट मिले। मेरठ ने 111 रन के लक्ष्य को मात्र नौ ओवर में हासिल कर लिया। मेरठ के बल्लेबाज शिवम बंसल ने 46 नाबाद और प्रशांत के 38 और हरदीप ने 16 रन बनाए। मैच में चार विकेट और 38 रन बनाने वाले प्रशांत को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अंपायर अरशद और आदिल तथा स्कोरर निलांश और अंश रहे। आयोजन सचिव गौरव सिद्धार्थ ने बताया की शनिवार को दोपहर में फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed