फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SSP takes charge

एसएसपी ने थानेदारों के वाहनों की ही करा दी तलाशी

Thu, 19 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 19 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
SSP takes charge
मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेते एसएसपी दीपक कुमार। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जिले के नए कप्तान दीपक कुमार ने गुरुवार दोपहर पुलिस दफ्तर पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। पहले ही दिन एसएसपी फुल फार्म में नजर आए। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सलाम ठोकने आए जिलेभर के थानेदार उस समय हैरान रह गए जब कप्तान ने आरआई को उनकी गाड़ी की तलाशी लेने के निर्देश दिए। दरअसल, तलाशी का मकसद यह था कि पुलिस की गाड़ी में मौजूद रहने वाले सामान हैं या नहीं। इसके बाद एक-एक कर अफसरों से कप्तान ने बात की। 
विज्ञापन


नए एसएसपी दीपक कुमार ने दोपहर 12 बजे अपने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद पुलिस लाइन में मीडिया से बात की। मूल रूप से बिहार के बेगुसराय जिले के निवासी और 2005 बैच के आईपीएस दीपक कुमार दिल्ली पुलिस में एसीपी रह चुके हैं। आईपीएस बनने के बाद उनकी तैनाती गाजियाबाद, वाराणसी, बागपत, सोनभद्र, प्रतापगढ़, रायबरेली, मेरठ, इलाहबाद आदि जगहों पर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए समाज के लोगों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। जिले में नए गैंग रजिस्टर्ड किए जाएंगे। जनता जैसी पुलिसिंग चाहती है, वैसी पुलिस उन्हें मिलेगी।  पुलिस का काम पारदर्शी होगा। जल्द ही जनपद के लोगों को बदलाव दिखाई देगा। 
उन्होंने जनता से अपील की कि किसी को भी पुलिस की भूमिका यदि गलत दिखाई दे तो उन्हें बताया जाए। तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

खतौली मे बवाल के हालात को लेकर वहां की जनता से मिलेंगे। बाद में पुलिस अफसरों के साथ बैठक में कप्तान के तेवर देख थानेदार सकपकाए रहे। कप्तान ने सभी थानेदारों की गाड़ी की चेकिंग करने के निर्देश आरआई को दिए। थानेदार गाड़ियों की ओर दौड़ पड़े। गाड़ी में हेलमेट, डंडा, बॉडी प्रोटेक्टर, टॉर्च, आंसु गैस गन आदि सामान चेक किए गए। अधिकांश गाड़ियों में सामान आधे-अधूरे मिले। कप्तान ने पहला दिन होने के चलते सुधरने की चेतावनी दी। 

सत्यमेव जयते का रखा जाएगा मान
एसएसपी ने अपराधियों पर पूछे गए सवाल पर कहा कि उनके माथे पर सत्यमेव जयते का ताज लगा है। इस ताज का पुलिस की ओर से पूरा मान रखा जाएगा। ये ताज हमें बवालियों से या अपराधियों से डरने के लिए नहीं मिला है। अपराधी कितना भी मजबूत हो या बलशाली हो, पुलिस अपना काम सही करेगी। 


तीन प्रधानों के साथ पुलिस करेगी बैठक
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था को सही करने और छोटी घटना को बड़ी होने से रोकने के लिए देहात में ग्रामीणों का सहयोग लिया जाएगा। इसमें पुलिस अधिकारी गांव जाकर प्रधान, पूर्व प्रधान और चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे प्रधानों के साथ बैठक करेंगे। इससे पुलिस को काम करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed