{"_id":"592c70e54f1c1bb349bdb582","slug":"ssp-ananta-dev-took-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी अनंत देव ने पदभार संभाला, कहा- अब विवेचनाओं में खेल नहीं कर पाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी अनंत देव ने पदभार संभाला, कहा- अब विवेचनाओं में खेल नहीं कर पाएगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 30 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
चरथावल थाने पहुंचे एसएसपी अनंतदेव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी अनंत देव ने कहा कि विवेचनाओं में अब पुलिस खेल नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की गहनता से जांच करेगी। निर्दोष को किसी भी सूरत में जेल नहीं भेजा जाएगा, जो दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। जिले में सांप्रदायिक सद्भाव कायम कराना प्राथमिकता रहेगी।
पुलिस कप्तान अनंतदेव तिवारी सोमवार सुबह पुलिस ऑफिस पहुंचे। पदभार ग्रहण करने के बाद कप्तान ने पुलिस लाइन में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि जातिगत संघर्षों को रोकना और सांप्रदायिक सद्भाव को कायम करना उनका पहला काम होगा। सरकार की प्राथमिकताओं को हर हाल में पूरा कराया जाएगा। शराब, खनन और भूमाफिया को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाई जाएगी।
गोकशी, अवैध वाहन काटने जैसे अपराधों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जाएगी। बदमाशों को जेल की सलाखों के पीछे जाना होगा। एसएसपी ने विवेचनाओं में पुलिस द्वारा किए जाने वाले खेल पर सख्ती अपनाने की बात कही है। कहा कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की गहनता से जांच करेगी। पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी होगी। कागज के आधार पर घटना का गठन नहीं होगा। निर्दोष को किसी भी सूरत में जेल नहीं भेजा जाएगा, जो दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस कप्तान अनंतदेव 1987 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। वर्ष 2006 में उन्हें आईपीएस कैडर मिला। सूबे में फैजाबाद, गोरखपुर, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों में वह कप्तान रह चुके हैं। मेरठ, सहारनपुर और नोएडा में एसपीआरए रहे। सीओ के पद पर आगरा, कानपुर, इलाहाबाद में तैनाती रही।
अनंतदेव की एसटीएफ में भी लंबी नौकरी रही है। कुख्यात ददुआ और कई आतंकियों सहित सौ के करीब एनकाउंटर कर चुके हैं। एसटीएफ में तैनाती के दौरान सुशील मूंछ, भूपेंद्र बाफर को गिरफ्तार किया था। जनपद के आसपास तैनाती रहने के कारण उन्हें यहां की काफी जानकारी है। आईबी और रॉ की निगाहों में हमेशा जनपद रहा है, जिसके चलते उन्हें यहां के बारे में बहुत कुछ पता है।
जनता से सीधा संवाद जरूरी
मुजफ्फरनगर। पुलिस कप्तान अनंतदेव ने पुलिस महकमे के अफसरों और प्रभारी निरीक्षकों के साथ बैठक ली। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि पुलिस को समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ बात करनी चाहिए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीधा संवाद रखना चाहिए। कहा कि जिस थाने से ज्यादा फरियादी मेरे पास आएंगे, उसके बारे में समझा जाएगा कि वह काम नहीं कर रहा है। कहा कि फर्जी मेडिकल पर किसी भी हाल में रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी। कहा कि मेहनती और योग्य निरीक्षक ही चार्ज पर रहेंगे।