फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SSI caught taking a bribe; threw the notes... tried to flee the police station.

Muzaffarnagar News: रिश्वत लेते पकड़ा गया एसएसआई, नोट फेंके...थाने से भागने की कोशिश

Thu, 02 Jul 2026 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
SSI caught taking a bribe; threw the notes... tried to flee the police station.
प्रवीण शर्मा, एसआई
- सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने सिविल लाइन में एसएसआई प्रवीण शर्मा को पकड़ा
विज्ञापन

- शहर आर्य समाज के मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने थाना सिविल लाइन के एसएसआई प्रवीण शर्मा को धोखाधड़ी के मामले में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते थाना परिसर में ही पकड़ लिया। आरोपी ने टीम से छूटकर भागने की कोशिश की और नोट भी फेंक दिए। थाने में अचानक खींचतान देखकर थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने एसएसआई को छुड़ाने का प्रयास किया। एंटी करप्शन टीम की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी पीछे हट गए। टीम आरोपी को पकड़कर सिखेड़ा थाने ले गई और प्राथमिकी दर्ज कराई।
चरथावल के गांव कसौली निवासी ओमपाल ने एंटी करप्शन सहारनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि शहर आर्य समाज से जुड़े एक धोखाधड़ी के झूठे मामले में फाइनल रिपोर्ट के नाम पर एसएसआई दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। पीड़ित की ओर से पिछले महीने 29 जून को शिकायत की गई। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी कुशलवीर सिंह ने बुधवार को 12 सदस्यीय टीम के साथ जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये देकर थाने भेजा।
विज्ञापन

आरोपी एसएसआई उसे थाने में मालखाने के पास ले गया और रुपये पकड़ लिए। एंटी करप्शन टीम ने घेरकर एसएसआई को हिरासत में ले लिया। शिकंजे में फंसते ही आरोपी इधर-उधर भागने लगा। थाने में हंगामे की स्थिति बन गई। टीम ने आरोपी को काबू कर हाथ धुलवाए तो पानी का रंग लाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम आरोपी को लेकर सिखेड़ा थाने पहुंची। शिकायतकर्ता और आरोपी को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की। दोनों के वीडियो बयान दर्ज किए गए। निरीक्षक मुकेंद्र कुमार की तरफ से भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बुलंदशहर के सैदपुर पड़ाव के रहने वाले आरोपी को बृहस्पतिवार को सहारनपुर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम न्यायालय में पेश किया जाएगा।
---
वर्जन

एंटी करप्शन की सहारनपुर टीम ने आरोपी एसएसआई प्रवीण को सिविल लाइन थाने से पकड़ा है। सिखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। - अमृत जैन, एसपी सिटी

अमृत जैन, एसपी सिटी

प्रवीण शर्मा, एसआई

प्रवीण शर्मा, एसआई

प्रवीण शर्मा, एसआई

प्रवीण शर्मा, एसआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed