फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP's demonstration in Collectorate, memorandum given

Muzaffarnagar News: कलक्ट्रेट में सपा का प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

Sat, 02 Sep 2023 06:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
SP's demonstration in Collectorate, memorandum given
- कार्यालय से कचहरी तक जुलूस के रूप में पहुंचे सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। 15 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया। सपा कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जुलूस के रूप में पहुंचे।
सपा ने नौ अगस्त को जिले में 50 स्थानों पर जन पंचायतों का आयोजन किया था। इन पंचायतों में जो जनता की जो शिकायतें आईं उनके निराकरण की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिले की 15 बड़ी जनसमस्याओं को लेकर सपा कार्यालय महावीर चौक से कचहरी मुख्यालय तक प्रदर्शन किया गया। इसके बाद राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में जनसमस्याओं के विकराल होने से जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। समाजवादी पार्टी इस पर खामोश नहीं रहेगी तथा जनता के हितों के लिए सड़कों पर संघर्ष किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला महासचिव गोल्डी अहलावत, पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा नेता राकेश शर्मा, सोमपाल सिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी दादि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में जिले में बारिश व बाढ़ से किसानों की फसल तबाह होने व उनके पशुओं की मौत पर निष्पक्ष सर्वे कराकर उचित मुआवजे व बारिश के कारण गरीबों के मकान ध्वस्त होने पर उनको मुआवजा व प्रधानमंत्री आवास का लाभ देने तथा बुढ़ाना क्षेत्र की बजाज शुगर मिल पर गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान दिलाने आदि की मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed