फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sports x Meerut wins cricket tournament

स्पोर्ट्स एक्स मेरठ ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

Sun, 11 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sports x Meerut wins cricket tournament
मुजफ्फरनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को खेले गए सीनियर कॉरपरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में स्पोर्ट्स एक्स मेरठ ने सीनियर क्रिकेट्र्स मुजफ्फरनगर को 32 रनों से हराया।
विज्ञापन

मेरठ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की। टीम पे 20 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 190 रन बनाए। मेरठ के बल्लेबाज रोहित ने 60 रन, शुकांत ने 40 और अनंत ने 31 रनों के योगदान दिया। मुजफ्फरनगर के गेंदबाज विकास को 2, अंकुर और गौरव सिद्धार्थ को 1-1 विकेट मिला। सीनियर क्रिकेट्र्स मुजफ्फरनगर टीम 191 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 158 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

टीम के बल्लेबाज अंकुर ने 46, गौरव सिद्धार्थ ने 30, गौरव अरोरा ने 2,5 विनीत ने 23 रनों के योगदान दिया। मेरठ के गेंदबाज वरुण को चार, संदीप को तीन, तरुण को दो और शोभित को एक विकेट मिला। टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर मेरठ के वरुण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस्ट बल्लेबाज रोहित और मैन ऑफ द सीरीज मुजफ्फरनगर के विकास बलियान रहे। मैच के अंपायर रवि कौशिक और गर्वित तथा स्कोरर नीलांश रहे। टूर्नामेंट के आयोजन सचिव गौरव सिद्धार्थ रहे। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि कुशलपाल, नरेंद्र शर्मा और राकेश ठाकुर रहे।
उत्तर प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम के चयन को हुआ ट्रायल
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम के चयन के लिए रविवार को मैग स्पोर्ट्स अकादमी में नौ जनपदों के खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। ट्रायल में मुजफ्फरनगर के अतिरिक्त सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल के चुने हुए खिलाड़ी शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर चयन समिति के चेयरमैन अरविंद कपूर ने सभी जनपदों के खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेट कीपिंग को पांच घंटे के सेशन में बारीकी से परखा। कुल 156 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कोविड कोरोना को देखते हुए अकादमी में मास्क के साथ-साथ लगातार सैनिटाइज भी किया जाता रहा। ट्रायल 75 -75 खिलाड़ियों के दो सत्र में लिया गया। एमसीए सचिव मनोज पुंडीर ने भी खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान दूरी बनाए रखने को कहा। कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त सचिव ओमदेब सिंह ,विकास राठी, रोहित चौधरी ,गौरव अरोरा के अतिरिक्त अरशद, अमित जवला ,हरीश चौहान चंदन ने ट्रायल को आयोजित कराने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed