फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sports stadium won final

स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीता फाइनल

Fri, 18 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 18 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sports stadium won final
मुजफ्फरनगर। जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खतौली को हराकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने जीत लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मौजूद रहे।
विज्ञापन


खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले भर की टीमों ने भाग लिया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने खतौली को फाइनल मुकाबले में हरा दिया।
विज्ञापन


फाइनल का टॉस खतौली की टीम ने जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए खतौली ने 164 रन बनाए। लविश ने 31, मनीष और आकिब ने तीस-तीस रन का योगदान दिया। स्टेडियम की तरफ से अब्दुल्ला ने छह विकेट लिए। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। आशीष ने 42 रन, अभिषेक ने 27 और शिवम ने 22 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल का मैन ऑफ द मैच अब्दुल्ला को मिला। जिला क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, जिला सचिव मनोज पुंडीर, उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह, अंपायर विकास शर्मा, रवि कौशिक, स्कोरर राकेश शर्मा का सहयोग रहा। आयोजन में राजाराम, पूनम विश्नोई आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed