{"_id":"630a6a7e4e218162f9307048","slug":"sports-stadium-won-district-cricket-league-muzaffarnagar-news-mrt6026276125","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीती जिला क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीती जिला क्रिकेट लीग
विज्ञापन
फाइनल मैच में कशिश इलेवन को पांच विकेट से हराया
विजेता टीम को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पुरस्कृत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग का शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम ने कशिश इलेवन को पांच विकेट से हराया दिया। विजेता टीम को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पुरस्कृत किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कशिश इलेवन की टीम 20 ओवरों में मात्र 116 रन बनाए। गौरव चौधरी ने 27 रन, विशांक ने 21, सन्नी ने 20 और शुभम ने 18 रन बनाए। स्टेडियम के गेंदबाज राघव को चार विकेट, अभिषेक को दो और अभिजीत, वैभव, हर्षित, सरताज को एक-एक विकेट मिला। इसके बाद जवाब में स्टेडियम की टीम ने 19.3 ओवरों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल का लिया। वैभव त्यागी ने 37 रन, हर्षित नामदेव ने 25, स्पर्श ने 25, विवेक ने 14 रन बनाए। कशिश इलेवन के गेंदबाज पीके को तीन, सन्नी और माजीद को एक-एक विकेट मिला। मैच में चार विकेट लेने वाले स्टेडियम के राघव मैन ऑफ दी मैच रहे। पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 170 रन बनाने वाले कशिश इलेवन के बल्लेबाज शुभम अग्रवाल बेस्ट बल्लेबाज रहे। लीग में नौ विकेट लेने वाले कशिश इलेवन के गेंदबाज अमित ज्वाला बेस्ट गेंदबाज रहे। लीग में 130 रन और सात विकेट लेने वाले स्टेडियम के वैभव त्यागी मैन ऑफ दी सीरीज चुने गए।
मैच में रवि कौशिक और आदिल जैदी ने अंपायरिंग और स्कोरर कोविद जैन रहे। विजेता और उपविजेता टीमों को टॉफी और नकद धनराशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और गौरव स्वरूप ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर, उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, निदेशक संजय शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी रोहित चौधरी, ओमदेव सिंह, विकास राठी, अजय जैन, श्रीश वर्मा, विनीत चौधरी, नंदू शर्मा, खेल अधिकारी हरफूल सिंह, मोहम्मद अरशद आदि मौजूद रहे।