{"_id":"62d823cab31a1a5b0f1ade06","slug":"sports-prime-minister-narendra-modi-have-gave-success-mantra-to-players-including-divya-kakran","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports: पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दिए कामयाबी के मंत्र, बोले- बर्मिंघम में सबसे ऊंचा लहराकर आना तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दिए कामयाबी के मंत्र, बोले- बर्मिंघम में सबसे ऊंचा लहराकर आना तिरंगा
Wed, 20 Jul 2022 09:19 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Jul 2022 09:19 PM IST
सार
पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को कामयाबी के मंत्र दिए। इस दौरान मोदी ने खिलाड़ियों से कहा कि बर्मिंघम में तिरंगा सबसे ऊंचा लहराकर आना।
विज्ञापन
पीएम मोदी और दिव्या काकरान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पीएम ने कहा कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना। तिरंगा सबसे ऊंचा लहराकर आना। उन्होंने खिलाड़ियों को कामयाबी के मंत्र दिए। मुजफ्फरनगर निवासी दिव्या काकरान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में 28 जुलाई से आरंभ होने जा रहे हैं। 68 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या काकरान देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दिव्या ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक दिलाकर देश को गौरवान्वित किया है। दिव्या ने बताया कि बुधवार सुबह करीब दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चयनित खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। उनके अलावा देश के अन्य नामचीन खिलाड़ी भी प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद के जरिए जुड़े थे। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से उनके पिछले प्रदर्शन के विषय में भी जाना और देश के लिए बेहतर से बेहतर खेल दिखाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
गांठ बांध ली पीएम की सीख : दिव्या
पहलवान दिव्या काकरान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। साथ ही सीख दी है कि सहजता और अनुशासन से जीवन में तरक्की मिलती है। अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भी खिलाड़ियों को प्रेरित किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Unique Photos: कहानी ऐसे बच्चों की, जिन्हें मिल गई नई जिंदगी, देखने लगे अफसर बनने के सपने
पदक लेकर आना, फिर सबसे मिलेंगे
दिव्या काकरान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि सभी खिलाड़ी अच्छा खेल दिखाकर आएं, इसके बाद सबसे मुलाकात की जाएगी।