फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sports is the key to our health

बच्चों ने खेलकूद,चित्रकला में अपनी प्रतिभा दिखायी

Mon, 23 Nov 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sports is the key to our health
खेलकूद हमारे स्वास्थ्य का मूलमंत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई पहल शिक्षा परियोजना के तहत विश्व बाल दिवस पर एक सप्ताह तक चले कार्यक्रमों का नगर क्षेत्र के विद्यालय सरवट में समापन हो गया। खेल की तीन अलग-अलग श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी ने पुरस्कृत किया।

विश्व बाल दिवस पर बच्चों की खो-खो, चम्मच गेम, गोला फेंक, दौड़ आदि खेल प्रतियोगिताएं हुई। बच्चों को विभिन्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सविता डबराल ने कहा कि खेलकूद हमारे स्वास्थ्य का मूल मंत्र है। खेलने कूदने से जीवन अनुकूल बनता है तथा बच्चों का शारीरिक विकास होता है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। कार्यक्रम में बाल विवाह के नुकसान के बारे में बताया गया। नई पहल शिक्षा परियोजना के जिला समन्वयक कमर इंतेखाब ने कहा कि खेलों से शारीरिक क्षमता के विकास के साथ-साथ बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है। बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं। इसके लिए उन्हें अच्छी शिक्षा एवं अच्छे संस्कार देने की जरूरत है। विश्व बाल दिवस बच्चों का दिन है, हम चाहते हैं कि सभी बच्चे अपनी प्रतिभा और समझ से आम जन तक चेतना जगाए। मोहम्मद शाहवेज ने कहा कि बच्चों के जो मूलभूत अधिकार हैं, उन्हें सुनिश्चित कराने की जरूरत है। बच्चों से बाल श्रम न कराया जाए, बल्कि उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। कार्यक्रम में अध्यापकों के अलावा आंगनबाड़ी, अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे। संचालन प्रधानाचार्य दिलशाद अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed