फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sports activities will start on Hadpur wetland and barrage to be developed: Balyan

Muzaffarnagar: संजीव बालियान बोले- विकसित होगा हैदपुर वेटलैंड और बैराज पर शुरू होंगी खेल गतिविधियां

Sat, 04 Jun 2022 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 04 Jun 2022 12:03 AM IST
सार

पीएम आवास योजना शहरी में 13,504 आवास और ग्रामीण में 1,231 आवास बनाए गए। पीएम किसान सम्मान निधि में 2,20,271 किसानों को लाभान्वित किया गया।

विज्ञापन
Sports activities will start on Hadpur wetland and barrage to be developed: Balyan
गांधीनगर में पार्टी कार्यालय पर वार्ता करते केद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

मुजफ्फरनगर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार के आठ साल में इतने कार्य किए हैं, जितने दूसरी पार्टियां 70 सालों में नहीं करा पाई। हैदरपुर वेटलैंड को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जल्द ही केंद्र ओर प्रदेश सरकार के मंत्री दौरा करेंगे। गंगा बैराज पर जलीय खेलों की सुविधा होगी। जिले में नया हाईवे बनेगा। रेपिड रेल मुजफ्फरनगर तक आएगी, डीपीआर का खर्च भी केंद्र सरकार देगी।

विज्ञापन


गांधीनगर में भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में बालियान ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे से अंबाला तक हाइवे बनाने को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात हो गई है, डीपीआर जल्द बनाने का काम शुरू होगा।

विज्ञापन


दिल्ली से मेरठ तक हाई स्पीड ट्रेन का कार्य चल रहा है, मुजफ्फरनगर तक की डीपीआर बनवाई जा रही है। गंगा किनारे हैदरपुर वेटलेंड को विकसित किया जाएगा। यहां गंगा में नौका विहार का प्रस्ताव है। अच्छे रिसोर्ट और पर्यटकों के लिए अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास सबके सामने है। पूर्वोत्तर में अब उग्रवाद खत्म हुआ, विकास हो रहा है। दुनिया के कई देशों का सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

21.72 लाख लोगों को नि:शुल्क राशन दिया
संजीव बालियान ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में 1,78,932 लोग शामिल हुए है, 9,970 ने उपचार करा योजना का लाभ उठाया। उज्ज्वला योजना में 2,24,423 परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। सौभाग्य योजना में 88,298 लाभार्थियों को विद्युत कनेक्शन दिया गया।

पीएम आवास योजना शहरी में 13,504 आवास और ग्रामीण में 1,231 आवास बनाए गए। पीएम किसान सम्मान निधि में 2,20,271 किसानों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में 83,500 को लाभान्वित किया गया। जिले में 21,72, 380 लोगों को नि:शुल्क राशन दिया गया। छह बड़े बिजली घर और 18 छोटे बिजली घर बनाए गए।


भोगपुर से ही छोड़ना होगा गंगा का पानी
बालियान ने कहा कि शुकतीर्थ में गंगा पानी लाने के लिए हरिद्वार के भोगपुर में बने बांध से ही रास्ता निकालना होगा। इसके अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है। पत्रकार वार्ता में जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला महामंत्री विनीत कात्यान, मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed