फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Spoiled over marrying another woman

दूसरे वर्ग की महिला से शादी करने पर बखेड़ा

Sun, 24 May 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Spoiled over marrying another woman
दूसरे वर्ग की महिला से शादी करने पर बखेड़ा
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। लॉकडाउन से पहले गांव खेड़ीविरान निवासी ग्रामीण द्वारा दूसरे वर्ग की महिला से दूसरी शादी करने को लेकर बखेड़ा हो गया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी की पहली पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव खेड़ीविरान निवासी लियाकत हरियाणा में काम करता था। कुछ समय पूर्व लियाकत ने हरियाणा में ही दूसरे वर्ग की महिला से गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। लॉकडाउन से पहले लियाकत अपनी दूसरी पत्नी को लेकर गांव लौट आया, जिसका उसकी पहली पत्नी ताहिरा उर्फ मुन्नी व तीनों बच्चों ने विरोध कर दिया। इसके बावजूद आरोपी दूसरी पत्नी को घर में ही जबरन साथ रखे रहा। रविवार को मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष धीरसिंह और शिवसेना प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए आरोपी लियाकत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची और महिला को बरामद कर थाने ले आई। आरोपी लियाकत व उसके भाई को भी हिरासत में ले लिया गया है। एसओ अजय कुमार ने बताया कि लियाकत की पहली पत्नी ताहिरा उर्फ मुन्नी ने उसके खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed