फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Speed of vehicles slowing down on highway due to high tension line

Muzaffarnagar News: चरथावल - हाईटेंशन लाइन से हाईवे पर थम रही वाहनों की रफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Speed of vehicles slowing down on highway due to high tension line
पानीपत खटीमा मार्ग पर नदी, रेल लाइन एवं स्टेट हाईवे के ऊपर तैयार सबसे लंबा फ्लाईओवर: संवाद
- पीनना-मुजफ्फरनगर बाईपास पर वाहनों के संचालन की आस लगाए हैं तीर्थयात्री
विज्ञापन

- पीनना अंडरपास के निर्माण पर निर्णय नहीं कर पा रहा एनएचएआई
(फोटो )

संवाद न्यूज एजेंसी

चरथावल। अरसा बीत गया, लेकिन पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर के बीच हाईटेंशन लाइन नहीं हट पा रही है। क्षेत्रवासी हाईवे पर वाहनों के संचालन की आस लगाए हुए हैं। फ्लाईओवर तैयार है, लेकिन आंशिक हिस्से से हाईटेंशन लाइन नहीं हट पा रही है। ग्रामीणों के आंदोलन के कारण पीनना में अंडरपास का निर्माण अधर में लटका पड़ा है। सवा साल हो गया, लेकिन एनएचएआई कोई निर्णय नहीं कर पा रहा है।

शामली से मुजफ्फरनगर के बीच 42.87 किमी का निर्माण 31 मार्च तक पूरा होना प्रस्तावित था। हाईवे का लगभग काम पूरा हो चुका है। सालभर से रुके तितावी के निर्माण की बाधा खत्म हो गई, लेकिन पीनना में ग्रामीणों के विरोध के कारण अंडरपास का निर्माण रुके सवा साल हो गया। वहीं, सहारनपुर मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की जद में आ रही हाईटेंशन लाइन हटवाने की प्रक्रिया चल रही है। 15 महीने बीत गए, लेकिन प्रशासन की उदासीनता से एचटी लाइन नहीं हट पा रही है। इन दो बाधाओं के कारण परियोजना का काम अटका है। वाहनों का संचालन शुरू नहीं होने से तीर्थयात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


चरथावल एवं थानाभवन के तीर्थ यात्रियों को सीधा फायदा

बाईपास पर वाहनों के संचालन शुरू होने से चरथावल, पुरकाजी एवं थानाभवन विधान सभा क्षेत्र के 100 से ज्यादा गांवों और कस्बों से तीर्थयात्रियों को सीधा फायदा होगा। देहरादून, सहारनपुर एवं हरिद्वार ऋषिकेश जाने में शहर के जाम से मुक्ति मिलेगी। हरियाणा एवं राजस्थान के शहरों आने वाले यात्रियों का तीर्थ नगरी पहुंचने में समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुकतीर्थ पहुंचने में शहर के जाम के छुटकारा मिलेगा। पीनना गांव में सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। लेकिन सड़क के बीच में खड़ी विद्युत लाइन के कारण कार्य में बाधा आ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत लाइन हटवाने की गुहार लगाई है। यह कार्य पानीपत-खटीमा मार्ग से अलग है।

पीनना बाईपास पर सबसे बड़ा फ्लाईओवर
फोटो समाचार

बाईपास पर 45 स्पेन (पिलरों) पर टिका 680 मीटर लंबा परियोजना का सबसे बड़ा फ्लाईओवर है। चरथावल ब्लॉक के गांव कछौली के जंगल से शुरू होकर वाया मलीरा होते हुए जानसठ बाईपास को मिला रहा है। इस के बीच में काली नदी, रेल लाइन और सहारनपुर स्टेट हाईवे है। इन तीनों के ऊपर से इसे तैयार किया है।

क्या कहते है क्षेत्रवासी
चरथावल के पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल कहते हैं कि रामपुर तिराहे तक पहुंचने में इस बाईपास से मात्र 10 मिनट लगेंगे। निर्माण कार्य जल्द शुरू होना चाहिए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ का कहना है पीनना बाईपास पर वाहनों के संचालन से हजारों वाहनों को फायदा होगा। उत्तराखंड एवं हरियाणा में आने जाने में समय की बचत होगी। चरथावल किसान सेवा सहकारी समिति के पूर्व सभापति कुबेर दत्त त्यागी कहते हैं दधेडू में बनी सर्विस रोड से हाईवे पर आने जाने में सहारनपुर राजमार्ग और देहरादून-हरिद्वार पहुंचना आसान होगा। विभाग को बाधाओं को जल्द निस्तारण कराना चाहिए।


----- वर्जन

सहारनपुर स्टेट हाईवे के निकट फ्लाईओवर की जद में आ रही हाईटेंशन लाइन का हटना अंतिम चरणों में है। एस्टीमेट जमा हो गया है। प्रक्रिया के बाद लाइन हटने में करीब तीन महीने लगेंगे। पीनना अंडरपास के निर्माण का मामला एनएचएआई में लंबित है। बाकी तमाम कार्य पूरा है। प्रमुख चौराहों और सर्विस रोड के निकट संकेतक और साइन बोर्ड लग गए हैं। जल्द कई प्रांतों के इस हाईवे पर वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे - गिरिजेश त्रिपाठी, परियोजना प्रबंधक जीआर कंपनी (निर्माण कंपनी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed