फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Speech competition on budget organized in SD College

एसडी कॉलेज में बजट पर कराई गई भाषण प्रतियोगिता

Thu, 03 Mar 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Speech competition on budget organized in SD College
एसडी कालेज ऑफ कामर्स में बजट मंथन कार्यक्रम के प्रतिभागी को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के वाणिज्य विभाग की ओर से बजट मंथन नाम से भाषण प्रतियोगिता कराई गई। छात्र-छात्राओं ने कहा कि बजट प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है, यह केवल वाणिज्य का ही विषय नही हैं।
विज्ञापन

शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल, विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक मलिक, डॉ. नवनीत वर्मा, डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. मोनिका रूहेला, नीतू गुप्ता और एकता मित्तल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। बीकॉम, बीए और बीएससी संकाय के छात्र-छात्राओं ने विचार रखे। प्रतियोगिता में बजट के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष हुए बदलाव को समझाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लाभान पुंडीर, निधि, अंशा, तान्या, सौम्या गोयल, प्रथम मित्तल, आरिज, हया, रिशु, गौतम, नंदिनी, कसक, शिवानी, सबिका, इलमा आदि ने प्रतिभाग किया। निर्णायक डॉ. नवनीत वर्मा, डॉ. मोनिका रूहेला और एकता मित्तल रहे। संचालन आरिज जैदी ने किया। डॉ. नवेद अख्तर, डॉ. जगमोहन सिंह, डॉ. सुरेश चंद शुक्ला, नुपूर गर्ग, प्रशांत, नीरज कुमार, कुलदीप शर्मा, अक्षय शर्मा, शिप्रा, सपना, गरिमा, अकांक्षा, सोनिया, कमर रजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, आशीष और दीपक गुप्ता का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed