{"_id":"67cd7eb29cbaeb32aa0963ab","slug":"sp-workers-took-out-a-public-awareness-cycle-rally-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-141130-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने जन जागरण साइकिल रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने जन जागरण साइकिल रैली निकाली
विज्ञापन
-सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगन व मेहनत के साथ गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए जनता से संवाद करें।
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का पीडीए संवाद कार्यक्रम का आयोजन कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज में किया गया। रविवार को सपा नेता सतेंद्र कुमार के तत्वावधान में कस्बे में पीडीए जन जागरण साइकिल रैली का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने झंडी दिखाकर किया।
इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों की पार्टी है, इसमें वर्गों का हित सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पूरे प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का कार्य करें।
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, अनेश निर्वाल, पुष्पेंद्र बालियान, रोहताश बालियान, जुल्फिकार कुरैशी, इकबाल कुरैशी व प्रदीप डबास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-- -- -- --