फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP's delegation met the families of the victims

फतेहपुरखेड़ी का कलीराम कश्यप व बड़ौदा गांव का विपिन कश्यप हत्याकांड़

Mon, 02 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
SP's delegation met the families of the victims
फतेहपुरखेड़ी गांव में मृतक कलीराम कश्यप के परिजनों से वार्ता करता सपा का प्रतिनिधि मंडल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। थाना फुगाना के गांव फतेहपुरखेड़ी निवासी दो बार के प्रधान रहे कलीराम कश्यप और गांव बड़ौदा निवासी युवक विपिन कश्यप की हत्या के मामले में पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल गांव बड़ौदा व फतेहपुरखेड़ी पहुंचा। सपा नेताओं ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

थाना फुगाना के गांव फतेहपुरखेड़ी निवासी पूर्व प्रधान कलीराम कश्यप की 16 अप्रैल शनिवार को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। जिसका खुलासा पुलिस अभी तक नही कर सकी है। इस घटना के तीन दिन बाद ही गांव बड़ौदा निवासी विपिन कश्यप घायल अवस्था में देर रात के समय सुल्तानपुर गांव के जंगल में पड़ा मिला था। जिसे पुलिस ने मेरठ चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। उपचार के दौरान विपिन कश्यप की भी मौत हो गई थी। पुलिस ने विपिन हत्याकांड़ का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

कश्यप समाज के दो ग्रामीणों की हत्या के मामले में सपा के पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। उनके निर्देश पर पांच सदस्यों के एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया। इस प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को गांव बड़ौदा निवासी विपिन कश्यप के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद यह प्रतिनिधि मंडल गांव फतेहपुरखेड़ी पहुंचा। पूर्व प्रधान कलीराम कश्यप की हत्या को लेकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी तथा घटना का जल्दी खुलासा करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलवानेे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल के सदस्य पूर्व सांसद राजपाल सैनी, राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप, पूर्व विधायक योगेश वर्मा व सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी सहित उप जिलाधिकारी अरूण कुमार व सीओ विनय गौतम आदि मौजूद रहे।

दोषी नही बचेगा, बेगुनाह जेल नही जाएगा
लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर प्रेसवार्ता में सपा के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि कलीराम कश्यप हत्याकांड का खुलासा नही हो पाया है। अधिकारियों से कहा है कि किसी भी घटना में दोषी बचने न पाए, लेकिन निर्दोष भी जेल नही जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से घटना का सही खुलासा करने की मांग की। सुधाकर कश्यप व प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा इस घटना को संवैधानिक रूप से गांधी वादी तरीके से सदन में उठाएगी। पार्टी का आदेश हुआ तो आंदोलन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed