{"_id":"5ed531468ebc3e90306012a0","slug":"sp-opposes-the-case-filed-against-doctors-muzaffarnagar-news-mrt4843731133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों पर मुकदमे का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों पर मुकदमे का किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने चिकित्सकों पर दर्ज मुकदमे का किया विरोध
मुजफ्फरनगर। सपा ने तीन निजी चिकित्सकों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे का विरोध करते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की है।
बैठक में सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि कोरोना पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक महिला का उपचार करने के मामले में तीन चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, यह न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी तो जनमानस अपना उपचार कहां कराएगा। उन्होंने चिकित्सकों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। बैठक में डा. नूरअली सलमानी, राहुल वर्मा, दिलनवाज खान, सचिन अग्रवाल, दिलनवाज सलमानी आदि मौजूद रहे। उधर, उत्तर प्रदेश आचार्यकुल की ओर से दिए गए ज्ञापन में चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। प्रांतीय अध्यक्ष होती लाल शर्मा, भाकियू नेता कमल मित्तल की ओर से एडीएम वित्त एवं राजस्व को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया।