फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP leader put objectionable post on Facebook

सपा नेता ने फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट

Tue, 17 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
SP leader put objectionable post on Facebook
सबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोपी सपा नेता पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सपा नेता ने फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लीची को छील कर हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर डाल दी गई। इससे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने कोतवाली पहुंच कर नाराजगी जताते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव को गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार सुबह फेसबुक पर एक पोस्ट शहर में तेेजी के साथ वायरल हुई। पोस्ट लीची को लेकर थी। लीची को छीलकर फेसबुक पर डाली पोस्ट से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हो रही थीं। इतना ही नहीं, एक समुदाय के लोग पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट कर रहे थे। इस पोस्ट के बारे में जैसे ही हिंदू समाज के लोगों को पता चला तो रोष व्याप्त हो गया। हिंदूवादी संगठन के नेता संजय अरोरा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर कोतवाली पहुंच कर नाराजगी जताई। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने सर्विलांस व साइबर सेल टीम को सक्रिय कर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। एक साथ तीन टीम आरोपी युवक की तलाश मेें लग गईं। पता चला कि आरोपी युवक सपा लोहिया वाहिनी का पूर्व प्रदेश सचिव है। पुलिस ने एकता विहार कॉलोनी शहाबुद्दीनपुर निवासी मोसीन अंसारी पुत्र नफीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में किदवईनगर पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने जांच के बाद आरोपी मोसीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका चालान कर दिया है, पोस्ट डालने में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

आरोपी सपा नेता फेसबुक आईडी

आरोपी सपा नेता फेसबुक आईडी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed