फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP leader arrested for commenting on Cabinet Minister Anil

Muzaffarnagar News: कैबिनेट मंत्री अनिल पर टिप्पणी करने वाला सपा नेता गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
SP leader arrested for commenting on Cabinet Minister Anil
मुजफ्फरनगर। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सपा यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष शौर्य भारद्वाज के खिलाफ पुलिस ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री के खिलाफ टिप्पणी की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनय मित्तल ने पुलिस को बताया कि सपा नेता ने सोशल मीडिया पर कई बार टिप्पणी की। कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री ने सपा शासन काल में अपराधों को लेकर बयान दिया था, इसके बाद भी आरोपी ने अपनी फेसबुक पर टिप्पणी की। आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया। आरोप है कि इस बार जो टिप्पणी की गई वह धमकी भरी थी। मामले को गंभीर मानते हुए मंत्री के प्रतिनिधि ने नई मंडी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका शांति भंग करने की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोर्ट में आरोपी को जमानत मिल गई। सपा के कुछ नेताओं ने अपने पदाधिकारी के पक्ष में अधिकारियों से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed