फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP GRP inspected, took stock of security

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - एसपी जीआरपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा का लिया जायजा

Tue, 17 Oct 2023 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
SP GRP inspected, took stock of security
- प्लेटफार्म पर तैनात पुलिसकर्मियों को त्योहारों के मद्देनजर सतर्क रहने के निर्देश
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसपी जीआरपी ने मुजफ्फरनगर जीआरपी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। ट्रेन में सवार होकर यात्रियों से सुरक्षा संबंधी समस्याएं पूछी। थाने के अपराध रजिस्टर सहित सभी कागजात देखे। प्लेटफार्म पर तैनात पुलिसकर्मियों को त्योहारों के मद्देनजर सतर्क रह कर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता से लें।
मुरादाबाद से एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला देर रात अचानक जीआरपी थाने पर पहुंचे। उन्होंने रात में रेलवे के गेस्ट हाउस में विश्राम किया। प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत की। जीआरपी थाने के अपराध सहित सभी रजिस्टर देखे। कुछ अपराधों के बारे में जानकारी ली। प्लेटफार्म पर बैठे मिले यात्रियों से भी सुरक्षा के बारे में बातचीत की और उनसे सुझाव भी लिए। संदिग्ध दिखाई देने वाले लोगों की तलाशी भी ली। रात में बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ ट्रेन में सवार होकर सहारनपुर तक का सफर किया और इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों से भी सुरक्षा के बारे में जानकारी की तो ट्रेन में डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भी जांच की।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी ने जीआरपी थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की भी समस्याओं को जाना और उन्हें निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रभारी संदीप शर्मा व सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि त्योहार शुरू होने जा रहे हैं, इसलिए सभी सतर्क रहें। प्लेटफार्म पर संदिग्ध लोगों पर विशेष तौर पर नजर रखी जाए। रात में विश्राम करने के बाद सोमवार सुबह एसपी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed