फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP celebrated the birth anniversary of Sant Gadge

सपा ने मनाई संत गाडगे की जयंती

Tue, 23 Feb 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
SP celebrated the birth anniversary of Sant Gadge
मुुजफ्फरनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर संत गाडगे बाबा की जयंती मनाई। समाज सुधारक व स्वच्छता अभियान के संदेशवाहक संत गाडगे के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही गई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने संत गाडगे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे चलते फिरते सामाजिक शिक्षक थे, किसी भी गांव में प्रवेश करते ही अपने अनुयायियों के साथ मिलकर गांव की नालियों व सड़कों पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश देते थे। उनका नाम देवीदास डेबूजी था, जो धोबी कन्नौजिया समाज में जन्मे तथा वह बाबा भीमराव आंबेडकर के मिशन से अत्यधिक प्रभावित होकर समाज में फैले अंधविश्वास व आडंबर को समाप्त करने के लिए कीर्तन कर लोगों को समाज सुधार का संदेश देते रहे।
विज्ञापन

नगराध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, विनय पाल, सचिन अग्रवाल, साजिद हसन ने कहा कि संत गाडगे धर्मशालाओं, चिकित्सालयों, विद्यालयों व छात्रावासों का निर्माण कर समाज के गरीब वंचित समाज के लिए अग्रणी कार्य करते रहे। जिया चौधरी, नासिर राणा, डॉ इसरार अल्वी, इकराम, वीरेंद्र तेजियान, जगपाल सिंह गुर्जर, शमशाद अहमद, निधिश राज गर्ग, संदीप धनगर, आशीष त्यागी, सावन कुमार एडवोकेट, टीटू मलिक, सुमित पंवार बारी, सुरेश बारी, नईम अंसारी सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed