फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP candidate detained for distributing dates

खजूर बांटने पर एक घंटे थाने में रहे सपा पदाधिकारी

Sun, 18 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
SP candidate detained for distributing dates
खजूर बांटने पर सपा प्रत्याशी को लिया हिरासत में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव गढ़ी में सोमवार को होने वाले मतदान में मतदाताओं को लुभाने के लिए खजूर बांट रहे सपा समर्थित प्रत्याशी व समर्थकों को नई मंडी थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मौके पर हंगामा कर रहे सपा के एक पदाधिकारी को भी पुलिस थाने ले आई। करीब एक घंटे तक थाने में बैठाने के बाद माफी मांगने पर सपा नेता व प्रत्याशी को छोड़ा गया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी में जिला पंचायत सदस्य पद का एक सपा समर्थित प्रत्याशी सोमवार को होने वाले मतदान में मतदाताओं को लुभाने के लिए खजूर बांट रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ हिमांशु गौरव व इंस्पेक्टर अनिल कपरवान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बांटे जा रहे खजूर व अन्य सामान बरामद कर प्रत्याशी व समर्थकों को भी हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी मिलने पर सपा के एक बड़े पदाधिकारी मौके पर जा पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि सपा पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर प्रत्याशी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम से बदसलूकी करते हुए हंगामा किया, जिस पर उन्हें भी थाने ले जाया गया। थाने में करीब एक घंटे तक बैठाकर रखने के बाद प्रत्याशी व पदाधिकारी द्वारा कृत्य के लिए माफी मांगी गई, जिसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

गड़बड़ी की तो भुगतने होंगे परिणाम
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस फोर्स पूरी तरह सजग है। यदि किसी भी प्रत्याशी या समर्थक ने किसी तरह की गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मतदाताओं को किसी भी तरह का प्रलोभन देने पर भी संबंधित को गिरफ्तार कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed