{"_id":"6496ef4a46aa4c1cd802a684","slug":"sp-bsp-and-rld-did-the-work-of-cheating-muslims-liaquat-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-2354-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, बसपा व रालोद ने किया मुस्लिमों को ठगने का काम : लियाकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, बसपा व रालोद ने किया मुस्लिमों को ठगने का काम : लियाकत
विज्ञापन
शाहपुर के गांव कसेरवा में कार्यकर्ता सम्मेलन में मजलूम समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लियाकत
गांव कसेरवा में मनाया गया मजलूम समाज पार्टी का स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। मजलूम समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लियाकत मुस्लिम ने कहा कि सपा, बसपा और रालोद ने मुस्लिमों को ठगने का काम किया। पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में में अपने दम पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी ।
गांव कसेरवा में अब्दुल कलाम आजाद हाईस्कूल के मैदान में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और रालोद ने मुस्लिमों के वोट हासिल करने के बाद भी समाज के लिए कुछ नहीं किया है। यदि उनकी पार्टी कभी भी सत्ता में आई तो मुस्लिम समाज को आरक्षण देने का कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि उच्च शिक्षा हासिल कर समाज और देश को मजबूत करने का कार्य करें।
सम्मेलन की अध्यक्षता हाजी यासीन और संचालन पूर्व प्रधान नूर मोहम्मद ने किया। इस दौरान फुरकान चौधरी , गफूर अहमद, मुकीम चौधरी, अख्तर अली, ताहिर बालियान, अखलाक अहमद, आबिद अली, मेहराज खान, असलम मलिक, खालिद, डॉ अमीर हसन, शावेज चौधरी, फुरकान अली, राशिद व समीर आदि मौजूद रहे ।