{"_id":"9c7e308b2cf231e215c3e0a432024e92","slug":"sp-bjp-attacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, सपा का अंदरखाने गठबंधन : सिद्दीकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, सपा का अंदरखाने गठबंधन : सिद्दीकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार (मुजफ्फरनगर)। बसपा के सर्वधर्म एकता महासम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव टोपी पहनकर हमेशा मुसलमानों के जज्बातों से खेलते हैं।
अगर उन्हें मुसलमान बनने का शौक है तो मस्जिद में पहुंचकर कलमा पढ़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा का अंदरखाने गठबंधन चल रहा है, लेकिन प्रदेश में अगली सरकार बसपा की ही बनेगी।
पुरकाजी विधानसभा के गांव छपार के जय भारत इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होेंने कहा कि विधान सभा चुनावों में इस बार भी अनिल कुमार ही यहां से चुनाव लड़ेंगे, उनका टिकट नहीं कटेगा। सपा सरकार में 350 दंगे हुए हैं। दंगों में हिंदू-मुस्लिम दोनों मरते हैं।
विज्ञापन
घरों को लूटा जाता है। बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जाती है, कहां गई वो गंगा-जमुनी तहजीब। कांग्रेस तो एक डूबती हुई नाव है। राहुल का पता नहीं कब कहां चला जाए। बसपा ने हमेशा जाति-धर्म को जोड़ने का काम किया है, तोड़ने का नहीं। सपा भाजपा इन्हें आपस में लड़ाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकती हैं। इसलिए बसपा ऐसे सम्मेलन करके हिंदू-मुसलमानों में भाईचारा पैदा कर रही है।
आज देश-प्रदेश में किसान परेशान है। गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। बसपा सरकार में गन्ने का सबसे अधिक दाम बढ़ा। जिन मिल मालिकों ने समय पर भुगतान नहीं किया उन्हें जेल जाना पड़ा। इसलिए अगली सरकार बसपा की ही बनेगी। केंद्र सरकार को बने सवा साल हो चुका है।
अच्छे दिन सिर्फ मोदी के आए हैं, विदेशों की सैर कर रहे हैं। मुलायम, मोदी से और रामगोपाल, अमित शाह से मिल रहे हैं। उन्होंने मुसलमानों से कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं और बसपा से जुडे़ं, इसमें ही उनका हित सुरक्षित है। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं।
अराजकता का माहौल है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बयान दिया था कि प्रदेश में अगर सांप्रदायिक तनाव रहा तो भाजपा की सरकार बनेगी।
सांसद राजपाल सैनी, विधायक मौलाना जमील अहमद, नरेश गौतम, विकास उर्फ काला, जोगेंद्र गुर्जर, संजीव त्यागी, ऋषिपाल गौतम ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। दूसरी पार्टियों से आए राहुल कश्यप, सचिन शर्मा, लाल्ला चौकीदार, अनिल त्यागी, जोगेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बसपा का दामन थामा।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सईदुज्जमां, डॉ. संदीप वर्मा, जावेद कमर आलम, रहतू गुर्जर, आत्माराम, अमन मौर्य, अमरीश त्यागी, जगमोहन शर्मा, बिट्टू गुर्जर, जाकिर त्यागी, गौरव, मनोज त्यागी, बालेंद्र प्रधान, सत्यप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।