खतौली। साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में खतौली की मोनिका शर्मा ने भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल करके जनपद का भी नाम रोशन किया है। सहारनपुर में अमरदीप कालोनी में स्थित आशा मॉडन लिटिल स्कॉलर में तीन दिवसीय साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह चैंपियनशिप ऑल भारत शोतोकन करोट डू फेडरेशन के तत्वावधान में 11 से लेकर 13 अक्तूबर तक आयोजित की गई। इसमें भारत के साथ बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, बर्मा के 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इस चैंपियनशिप में प्रथम स्थान भारत, द्वितीय स्थान पर नेपाल व तृतीय स्थान पर भूटान रहा। भारत की ओर से खतौली की शिवपुरी निवासी मोनिका शर्मा पुत्री राकेश शर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा गोल्ड मेडल सोनिया बिहार से, सिल्वर मेडल उत्कर्ष भारत, गोल्ड अभिषेक प्रतापगढ़, सिल्वर मेडल राजेश उत्तराखंड, ब्रांज मेडल ध्रुव भारत, गोल्ड मेडल गोरी कश्यप भारत, सिल्वर मेडल अमन रायबरेली, ब्राउज मेडल पिताम्बर रायबरेली, गोल्ड मेडल श्रेष्ठ आर्य भारत, सिल्वर मेडल जहीर खान भूटान से, ब्राउज मेडल त्रिजल उत्तराखंड़, गोल्ड मेडल प्रेरणा आर्य भारत, सिल्वर मेडल काव्यांश भारत, ब्राउज रितिक गुप्ता भारत, गोल्ड मेडल पल्लवी उत्तराखंड, सिल्वर मेडल वंदना भारत, गोल्ड मेडल अर्जुन मित्तल उत्तराखंड, गोल्ड मेडल रामकुमार पुंग नेपाल से आदि ने मेडल प्राप्त किए। चैंपियनशिप के आयोजन में संदीप मोघा, टेक्नीकल डायरेक्टर विंगचुंग कुंग फू ग्र्रैंड मास्टर राजेश आर्य, निशांत गुप्ता, नेपाल कोच रामकुमार थापा, भूटान कोच योयांग चैन, वर्मा कोच योगंलू, बांग्लादेश कोच आदि मौजूद रहे।